यूपी विधानसभा चुनाव- चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने गठबंधन को लेकर दिया बयान, बोली- “BJP को छोड़कर…”

यूपी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं।ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में गठबंधन के सवाल पर बयान दिया है।
जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दरवाजा बीजेपी के लिए बंद है वहीं बाकी पार्टियां अगर चाहे तो हाथ बढ़ा सकती हैं। हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार थे लेकिन ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरह से ये हमारी पार्टी के लिए अच्छा है। हमने काफी समय से UP में बहुत ज़्यादा सीटों से चुनाव नहीं लड़ा है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं क्योंकि दोनों का फायदा उसी तरह की राजनीति से हो रहा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चुनाव पूरे दम से लड़ रहे हैं।यह कांग्रेस के लिए “गतिशील नीति” होगी। हम महिलाओं की सुरक्षा, विकास, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। कांग्रेस संघर्ष कर रही है उम्मीद है जनता का समर्थन भी हमें मिलेगा। हमने 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। इससे पहले, हमने बीएसपी के साथ गठबंधन किया था लेकिन अब तक किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होने पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेने को तैयार है।
वहीं प्रियंका ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है किसानों को कुचला जा रहा है जिसने कुचला उसका कुछ नहीं हो रहा है। किसानों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जाती के मुद्दे उठाए जाते है विकास की बात नहीं होती इसे राजनीतिक दल का फायदा होता है लोगों का नुकसान होता है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि लोगों को जागरूक बनाया जाए। हम चाहते हैं कि लोग सवाल करें कि बहुत हो गया अब विकास की बात की जाए। इतने युवा बेरोजगार हैं उनके लिए सरकार ने क्या किया?
गौरतलब है कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।