पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का झलका दर्द, कहा इस तरह के अपमान के साथ मैं पार्टी में नहीं रह सकता

पंजाब कांग्रेस में संकट के बादल थमने का नाम नहीं ले रहे है। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अभी तक मनमुटाव ख़त्म नहीं हुआ और इसी बीच आज यानि शनिवार को होने वाली विधायकों की अहम बैठक में अमरिंदर सिंह का दर्द झलक आया।
उन्होंने कहा, “इस तरह के अपमान के साथ वह कांग्रेस में नहीं रह सकते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा, “इस तरह का अपमान काफी हो चुका। यह तीसरी बार हो रहा है। मैं इस तरह के अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकता।

यह बैठक अमरिंदर सिंह के लिए परेशानी बन सकती है। करीब 40 से ज्यादा नाराज विधायकों ने उन्हें हटाने की मांग करते हुए पार्टी को चिट्ठी लिखी है जिसमे सभी विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है। इसमें मुख्य रूप से हरीश रावत और अजय माकन भी शामिल होंगे।

पिछले महीने पंजाब के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ असंतोष जताते हुए कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है।