किसान आंदोलन के बीच राजनाथ सिंह ने सुझाया बीच का रास्ता, जाने कैसे खत्म हो सकता है किसान आंदोलन?

किसान आंदोलन के बीच में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीच का रास्ता सुझाया है। राजनाथ सिंह के अनुसार इस कृषि कानूनों को एक दो सालों के लिए लागु करके देखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को इस बिल से लाभ नहीं होता है, तो सरकार इसमें संसोधन कर देगी।
गौरतलब है कि अब किसान आंदोलन को एक महीने हो गए हैं। किसान और सरकार के बीच में बातचीत के कई दौर के बाद भी कोई फैसला नहीं आ पाया है। ऐसे में राजनाथ सिंह की ये रणनीति किसानों को लुभा सकती है।