पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी लगातार

कोरोनाकाल में बढ़ती हुई महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
पश्चिम बंगाल के सागर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरतला बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। TMC कार्यकर्ताओं ने पहले बाइक में आग लगायी और उसके बाद लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल: दक्षिण-24 परगान में सागर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरतला बाजार में TMC कार्यकर्ताओं ने बाईक में आग लगाकर और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/mjJclcnf06
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2021
पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं की तरफ से सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। इससे पहले भी कई जगह पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किये जा चुके है।
इससे पहले रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने 3 जुलाई (शनिवार) को पुणे में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर रानी तालाब से लेकर पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन किया।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत शुक्रवार को स्थिर रहने के बाद आज यानी शनिवार को एक बार फिर बढ़ गई हैं. तेल कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में 35 पैसे और डीजल में भाव में 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की है।