एग्जिट पोल पर RJD नेता तेजस्वी यादव का दावा, कहा भाजपा कहीं नजर नहीं आ रही, अखिलेश…

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सात चरणों में चले मतदान के बाद अब सभी की नजरें चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं। इस बीच कई टीवी चैनलों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। ज्यादा तर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार दोबारा बनती दिख रही हैं। इस बीच विभिन्न पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आनी शुरू हो गई है।
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि जनता ने अपना रिजल्ट दे दिया है, अब बस औपचारिकता रह गई है। हमने सरकार के प्रति जो गुस्सा लोगों में देखा वो साफ संदेश था कि भाजपा की सरकार जाने वाली है और अखिलेश यादव आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में योगी की विदाई तय है।
जनता ने रिजल्ट दे दिया है, अब बस औपचारिकता है। हमने लोगों में सरकार के प्रति जो गुस्सा देखा वो साफ संदेश था कि योगी जी की सरकार जाने वाली है और अखिलेश जी आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में BJP की विदाई तय है: तेजस्वी यादव, RJD, पटना pic.twitter.com/qeGkZF4Mae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2022
तेजस्वी ने कहा कि हमें लगता है कि कांग्रेस गोवा, उत्तराखंड में सरकार बनाएगी, पंजाब में हो सकता है कि कड़ा मुकाबला हो मगर कही भी भाजपा नजर नहीं आ रही है। लोगों को अंतिम काउंटिंग पर भी नजर रखने की जरूरत है।
इससे पहले बिहार के एग्जिट पोल में भी RJD की सरकार बनाने की भविष्यवाणी की गई थी। मगर कुछ सीटों के अंतर की वजह से RJD सरकार बनाने में पीछे रह गई थी। RJD बिहार की सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन गई थी।