Breaking News
सोनम कपूर ने ग्लैमरस लुक के साथ जिम से शेयर किया वीडियो, फैंस देखकर हुए हैरान

पिछले महीने मुंबई लौटी सोनम कपूर अपनी जिंदगी के अलग-अलग पलों को लगातार अपनी फोटो और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच सोनम कपूर का एक वर्कआउट सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह जिम में वर्कआउट करने के बाद सेल्फी वीडियो बना रही है।

यह वीडियो वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम ने ग्रे कलर का जिम ड्रेस पहन रखा है और शीशे के सामने पोज दे रही है।

सोनम कपूर के प्रशंसकों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसक तरह तरह की प्रतिकिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स सोनम को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। एक ने तो यह भी लिख दिया है कि कुछ तो है ही नहीं, क्या दिखा रही हो? सोनम कपूर के कई प्रशंसक उनका बचाव करने में भी लगे हैं और वे उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 14 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/CTO6f32I8NU/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, सोनम कपूर ने मई 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। सोनम कपूर आने वाले वक्त में शोमी मखीजा की फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं।