श्रीलंका के हालात पर सोनिया गांधी ने जारी किया अपना बयान

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद अब सर्वदलीय सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। देश में प्रदर्शन भी लगातार चल रहा है। इस बीच कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीलंका में उत्पन्न माहौल पर चिंता जताई हैं। काँग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रेस रिलीज़ जारी किया गया।
श्रीलंका की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा जारी वक्तव्य:- pic.twitter.com/MLomu2g4yE
— Congress (@INCIndia) July 10, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर एक बयान जारी किया है। उनको पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका इस स्थिति से उबर जाएगा। वे कहती हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीलंका में बदल रही राजनीतिक परिस्थितियों से चिंतित है और इन पर अपनी नजर बनाए हुए है आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने वहां के लोगों के लिए भारी कठिनाईयां खड़ी कर दी हैं।
सोनिया गांधी आगे कहती हैं कि कांग्रेस पार्टी इस गंभीर संकट की घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करती है और उम्मीद करती है कि वे इन विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सक्षम होंगे। हम आशा करते हैं कि भारत श्रीलंका के लोगों और वहां की सरकार को इन कठिन परिस्थितियों से निपटने मे सहायता करना जारी रखेगा।
बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि “हम श्रीलंका का हमेशा से समर्थन करते रहे हैं। हम मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और हमने हमेशा ही संकट के समय उनकी बहुत मदद की है।” उन्होंने आगे कहा कि “वे अभी अपनी समस्याओं को कम करने के लिए कुछ कदम उठा रहे हैं, इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वे क्या करते हैं।”