NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
तालिबान का अफगानी लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान, जल्द से जल्द’ स्कूल लौटने की दी जाएगी इजाजत

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्ज़ा होने के बाद से लड़कियों की पढ़ाई को लेकर संकट गहराया हुआ है। तालिबान के राज में महिलाओं को सबसे ज़्यादा जो चिंता सत्ता रही है वो है उनकी सुरक्षा और उनके अपने अधिकार।

तालिबान ने आज यानि मंगलवार को कैबिनेट में शेष पदों की घोषणा के बाद कहा कि अफगानिस्तान में लड़कियों को जल्द से जल्द स्कूल लौटने की अनुमति दी जाएगी। तालिबान के एक अधिकारी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने लड़कियों की शिक्षा पर कहा, “हम चीजों को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह जल्द से जल्द होगा।

तालिबान की ओर से यह ऐलान तब हुआ जब शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं तक के स्कूल खोलने का आदेश दिया और कहा कि सिर्फ लड़के और मेल टीचर्स स्कूल आ सकते हैं। महिला टीचरों और लड़कियों को अनुमति नहीं है।

मुजाहिद ने कुछ समय पहले बंद किए गए महिला मामलों के मंत्रालय के बारे में कोई जिक्र नहीं किया. इस मंत्रालय को पिछले हफ्ते बंद कर दिया गया था और उसकी जगह एक नया विभाग बनाया है, जो तालिबान सरकार के पिछले कार्यकाल में धार्मिक सिद्धांतों को लागू करने के लिए मशहूर था।

तालिबानी सरकार में पहली नियुक्तियों की घोषणा इस महीने की शुरुआत में की गई थी। उन्होंने अंतिम कैबिनेट नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा, “इन पदों को अमीरात के कामकाज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। .

अफगानियों के लिए एक समावेशी शासन के वादों के बावजूद सभी प्रमुख पदों पर जाने-माने कट्टरपंथियों और वफादारों को बैठाया गया है।