राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, ‘ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।
ईसा मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मनाया जाने वाला यह खुशी का त्योहार, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। ईसा मसीह ने सत्य और न्याय के लिए अपने जीवन का बलिदान देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। उनका जीवन करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण है।