राष्ट्रपति, पश्चिम बंगाल के दौरे पर ; कोलकाता में नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (27 मार्च,2023) कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि त्याग और शहादत, संस्कृति और शिक्षा; बंगाल की भूमि के जीवन-आदर्श रहे हैं। बंगाल के लोग सुसंस्कृत और प्रगतिशील होते हैं। बंगाल की भूमि ने एक ओर अमर क्रांतिकारियों को जन्म दिया है, तो दूसरी ओर प्रमुख वैज्ञानिकों को। राजनीति से न्याय प्रणाली तक, विज्ञान से दर्शन तक, आध्यात्मिकता से खेल तक, संस्कृति से व्यवसाय तक, पत्रकारिता से साहित्य, सिनेमा, संगीत, नाटक, चित्रकला और अन्य कला रूपों तक, बंगाल के उल्लेखनीय अग्रदूतों ने विभिन्न क्षेत्रों में नए तरीकों और पद्धतियों की खोज की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी बंगाल के लोग अपनी मूल-स्थान से अपना नाता बनाए रखते हैं और भारत माता की महिमा को बढ़ाना जारी रखते हैं। उन्होंने इस विशेषता के लिए बंगाल के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के आदर्शों को प्राथमिकता दी है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि कोलकाता में ईस्ट एस्प्लेनेड की एक सड़क का नाम ‘सिदो-कान्हू-दहर’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों, खासकर हमारे जनजातीय भाई-बहनों के आत्म-विश्वास और आत्म-गौरव को को बल मिलता है।

लोकप्रिय

"नेताओं को विशेष छूट नहीं दे सकते": ED-CBI के दुरुपयोग की याचिका पर विपक्ष को SC से झटका सीजेआई ने कहा कि आपकी याचिका से...

हनुमान जयंती के मद्देनज़र गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइज़री, दी ये सलाह

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइज़री जारी कर हनुमान जयंती पर क़ानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की सलाह दी है. हनुमान जयंती के...

तिसऱ्या जी 20 आंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थापत्य कार्यगटाच्या बैठकीचा समारोप

भारताच्या अध्यक्षतेखालील तिसऱ्या जी 20 आंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थापत्य कार्यगटाच्या बैठकीचा (आयएफए डब्ल्यूजी ) 7 जून 2023 रोजी गोव्यात समारोप झाला. दोन दिवस...

डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण किया

डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा ईट राइट चैलेंज फॉर डिस्ट्रिक्ट के चरण II के विजेताओं को सम्मानित किया गया भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण खाद्य...
NewsExpress