दुनिया का सबसे महंगा आम भारत के इस शहर में बिकता है, कीमत प्रति किलो 2.50 लाख रुपये से अधिक

दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है, जिसकी कीमत प्रति किलो 2.50 लाख रुपये से अधिक हैं।

आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है।

भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है।