Breaking News
टोक्यो ओलिंपिक: मीराबाई चानू ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को मेडल

साइखोम मीराबाई चानू ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया।

कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में पदक जितने वाली दूसरी महिला है। यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता है।

मीराबाई चानू ने स्नैच वर्ग में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क कैटेगिरी में 115 किलो का वजन उठाय। उन्होंने कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने करोड़ो भारतीयों का सपना पूरा किया है।

मीराबाई चानू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि “भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।” उन्होंने मीरा को प्रदर्शन पर बधाई देते हुए ‘Cheer4India’ हैशटेग के साथ ट्वीट किया।

दुनिया भर में भारतीय महिलाओ को ताकत का एहसास कराते हुए मीराबाई चानू ने खुद का नाम भारतीय खेल जगत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है।