Skip to content
Breaking News
सेवा पर्व 2025: विकसित भारत के रंग, कला के संग
अक्टूबर 9, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • Instagram
  • X
NewsExpress
Download Theme
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा ख़बर
  • राजनीति
  • देश
    • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • अपराध
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • डिफेंस
  • एजुकेशन
  • विदेश
  • खेल
    • ओलंपिक
    • क्रिकेट
    • फ़ुटबॉल
    • बास्केटबाल
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • समाज-संस्कृति
    • अजब-गजब खबरें
  • Home
  • विदेश
  • UK इंटेलिजेंस चीफ ने दिया विवादित बयान, रूस और चीन को बताया आतंकवाद जैसा खतरा

UK इंटेलिजेंस चीफ ने दिया विवादित बयान, रूस और चीन को बताया आतंकवाद जैसा खतरा

UK इंटेलिजेंस चीफ ने दिया विवादित बयान, रूस और चीन को बताया आतंकवाद जैसा खतरा
दिसम्बर 1, 2021दिसम्बर 1, 2021 NewsExpress ताजा ख़बर विदेश

दुनिया भर में चीन अपनी ताकत बढ़ाता जा रहा है। इस बीच यूनाइटेड किंगडम की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने ब्रिटेन को चेताया है और कहा है कि ब्रिटेन और उसके सहयोगियों के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। MI6 के चीफ रिचर्ड मूर ने कहा चीन, रूस, ईरान और आतंकवाद यह चार ऐसे बड़े खतरे हैं जिनका सामना ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों को इस अस्थिर दुनिया में करना पड़ रहा है। उन्होंने चीन, रूस और ईरान को आतंकवाद जैसा खतरा बताया है।

रिचर्ड मूर ने ब्रिटेन की खुफिया सेवा का प्रमुख बनने के बाद अपने पहले संबोधन में खतरे की अलग-अलग नेचर के बारे में कहा। मूर ने बताया कि चीन की खुफिया एजेंसियां हमारी पहली प्राथमिकताओं में शुमार है। मूर ने चीन को ब्रिटेन से बिल्कुल अलग बताते हुए कहा की चीन, यूके और उसके सहयोगि देशों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जासूसी करवा रहा है। उनकी मंशा ब्रिटेन के राजनीतिक निर्णयों को प्रभावित करने की है। रिचर्ड मूर ने अपने संबोधन में आगे कहा कि चीन किसी देश की संप्रभुता और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए ‘कर्ज के जाल, डाटा खुलासे’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मूर ने कहा, ‘चीन ताइवान के मुद्दे का हल निकलने के लिए अपनी मिलिट्री शक्तियों को बढ़ा रहा है और जरुरत पड़ने पर इस पार्टी की मंशा है कि वो फोर्स का इस्तेमाल कर इस मुद्दे को हल करे। इससे पूरे विश्व में स्थिरता और शांति को भारी खतरा पैदा हो सकता है। मूर ने कहा कि रूस जैसे देश से भी हमे खतरा है। उन्होंने कहा कि मॉस्को स्पॉन्सर कीलिंग करवा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंग्लैंड में पूर्व जासूस सेरजेई स्क्रिपल को साल 2018 में जहर दे दी गई। उन्होंने कहा, रूस की इन गतिविधियों के खिलाफ हमें और हमारे सहयोगियों को खड़ा होना चाहिए।


ये भी पढ़े –स्किल इंडिया ने रेहड़ी पटरी वाले विक्रेताओं को ई-कार्ट लाइसेंस प्राप्त करने के योग्य बनाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया


Subscribe to our channels on- Facebook & Twitter & LinkedIn


पोस्ट नेविगेशन

केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को दी राहत, पेट्रोल पर वैट में की आठ रुपए प्रति लीटर की कटौती
अमेरिका के हाई स्कूल में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत 8 लोग हुए घायल

Location : Plot No - 4, National Arcade Ghazipur New Delhi (110096)

Phone: 9911247247
contact@newsexpress.com

NewsExpress Uncategorized अर्थजगत इंडिया उत्तर प्रदेश एजुकेशन कोविड 19 क्रिकेट ख़ास ख़बर खेल टेक्नोलॉजी डिफेंस ताजा ख़बर देश नेशनल इंट्रेस्ट बॉलीवुड समाचार भारत मनोरंजन मूवी अपडेट यू. पी. चुनाव-2022 राजनीति विज्ञान-टेक्नॉलॉजी विदेश समाज-संस्कृति सेलिब्रिटी अपडेट हेल्थ

© Copyright 2025. Right Reserved.
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Advertisement Policy