NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाराष्ट्र के अपने पहले दौरे पर मुंबई पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ आज मुंबई पहुंचे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद श्री धनखड़ का महाराष्ट्र राज्य का यह पहला दौरा था। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य गणमान्य लोगों ने मुंबई हवाई अड्डे पर धनखड़ का स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने अपनी मुंबई यात्रा की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करके की। धनखड़ ने मंदिर में डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राष्ट्र की समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।