गर्मियों में एक गिलास बेल का रस पीने से क्या फायदा है, जानिए कैसे बनाते है

बेल एक ऐसा फल है जो हर चीज़ में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेड़ का प्रयोग पूजा में , व्यंजन बनाए में , दवाइया बनाने में , खूबसूरती निखारने में मदद करता है।
बेल का फल काफी दिंनो तक इस्तेमाल किया जा सकता है यानि यह फेल अन्य फल की तरह जल्दी खराब नहीं होता है। बेल का फल बहार बहुत कठोर होता है लेकिन अंदर से यह मुलायम होता है।
बेल में प्रोटीन, विटामिन, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, बीटा-कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है।
बेल के रस को पीने से क्या फायदे है ?
गर्मियों में शरीर के अंदर अधिक गर्मी और लू लगने का खतरा रहता है। इस खतरे से निपटने के लिए पानी भी इतना आसरदार नहीं होता बल्कि बेल का रस पीने से इस समस्या को ठीक कर सकते है। जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर का तापमान बना रहता है। गैस और कब्ज की समयसा में राहत देता है। खून साफ़ करने मे मदद करता है। बेल का रस पीने से ब्रैस्ट कैंसर का भय कम कर देता है।
बेल का रस वजन घटने में भी मदद करता है , यदि भूख लगने पर आप एक गिलास रस पी ले तो वजन गिरना शुरू कर देता है। यह पानी की कमी पूरी भी करता है। यह सब इसके फायदे है।
इसको कब पीना चाहिए?
बेल का रस सुबह खाली पेट पी सकते है या आप दोपहर में खाने के 2-3 घंटे बाद इसका सेवन कर सकते है।
इसको बनाने की विधि।
सामग्री : मध्य आकर का बेल, आधा कप चीनी, ठंडा पानी
विधि : सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका सारा गूदा निकाल लें। अब एक बड़े बर्तन में बेल का गूदा और पानी मिला कर करीब एक घंटे के लिए रख दें। भीगने के बाद गूदे को अच्छी तरह मैशर की सहायता से अच्छी तरह मैश कर लीजिये या फिर आप इसे मिक्सी या जूसर में कर सकते है ताकि रेशे और बीज सके। इसके बाद रस को छ्लनी से बेल के रस को छान लें। अब आप इसमें बर्फ और चीनी डालकर मिलाएं। इसको मिलाकर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दे। बेल के शरबत को ठंडा-ठंडा परोसे।