विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मनाया गया

जागरूकता सत्र और विशेष ऑडियो-वीडियो और रेडियो कार्यक्रम आयोजित किए गए

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारी के बारे में समाज की नकारात्मक सोच को बदलने के लिए सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया। यह उन चुनौतियों पर से परदा उठाता है जिनसे दुनिया भर के सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हजारों लोगों को रोज़ाना सामना करना पड़ता है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देश के दिव्यांगजनों के सभी विकास एजेंडे की देखभाल करने वाली नोडल संस्था है। जनता के बीच सिजोफ्रेनिया के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से, विभाग ने विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया। इससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से पूरे भारत में 30 से अधिक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाने के लिए देश भर में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया गया:-
* जागरूकता और संवेदीकरण सत्र
* विशेष ऑडियो-वीडियो और रेडियो कार्यक्रम और विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चा, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं।
वेबिनार
* सिजोफ्रेनिया में शुरुआती हस्तक्षेप पर वेबिनार- एक मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक परिप्रेक्ष्य
* आईडी वाले बच्चों को टीएलएम वितरण
* “सिजोफ्रेनिया के शुरुआती लक्षण और इसके प्रबंधन” पर लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम
* व्यावसायिक स्टालों का प्रदर्शन जिसके माध्यम से सिजोफ्रेनिया वाले व्यक्तियों द्वारा बनाए गए उत्पाद
* सिजोफ्रेनिया पर जागरूकता के बारे में एक नाटक
* चिकित्सा शिविर।

लोकप्रिय

बहिष्कार से अवसरों की ओर: विकसित भारत के मार्ग पर अग्रसर

अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा गरीब सेवा और समाज के गरीब व वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के प्रबल...

पशुपालन और डेयरी विभाग ने विश्व दुग्ध दिवस मनाया, ग्रीष्मकालीन बैठक का भी शुभारंभ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि उत्पादन विभाग, जम्मू एवं कश्मीर सरकार के सहयोग से पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने आज...

02 june 2023 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और...

आज की प्रमुख खबरें-02 June 2023- news express

आज की प्रमुख खबरें 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 9 जून तक सूरीनाम और सर्बिया का दौरा करेंगी। 2. केंद्र सरकार...
NewsExpress