NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 18,313 नए केस, 20,742 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,313 नए मामले सामने आए जबकि 20,742 लोग इससे रिकवर हुए हैं।

मंत्रालय की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,45,026 तक पहुंच गई है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.31 है।

बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,26,167 हो गई है।

वहीं, कुल 4,32,67,571 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,45,026 है।

दूसरी ओर तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रही है। पिछले 24 घंटे में 27,37,235 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके साथ ही वैक्सीन लगाने का आंकड़ा 2,02,79,61,722 पहुंच गया है।

देश के पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं।