बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किए गए भर्ती

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की तबियत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे पेट दर्द और रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या से परेशान हैं। अनंत सिंह कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी रहे थे। वे नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौलकर सियासत में आए थे। लेकिन आज वे नीतीश कुमार के विरोधी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी हैं।
पटना के बेउर जेल में बंद हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह गत विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2021) में आरजेडी के टिकट पर मोकामा में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी राजीव लोचन को हरा कर विधायक बने थे। लगातार पांचवी बार विधायक बने अनंत सिंह के पर 38 आपराधिक मामले (Criminal Cases) दर्ज हैं। साल 2019 में पुलिस ने उनके घर से एके-47 और बम बरामद किए थे। इस मामले में लंबे समय तक भूमिगत रहने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल वे पटना के बेउर जेल में कैद हैं।
कभी नीतीश के साथ, आज आरजेडी एमएलए
आज अनंत सिंह भले ही आरजेडी के विधायक हैं, लेकिन ज्यादा दिन नहीं हुए, जब वे पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े विरोधी थे। गत लोकसभा चुनाव तक लालू की अनुपस्थिति में आरजेडी की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने उन्हें ‘बैड एलिमेंट’ बताते हुए पार्टी में आने का विरोध किया था। लेकिन बाद में राजनीति ने करवट ली और अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए। कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे तथा उन्हें चांदी के सिक्कों में तौलकर राजनीति में आए अनंत सिंह आज तेजस्वी यादव में भावी मुख्यमंत्री देखते हैं।
जेल से पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। पीएमसीएच में उनका एक्स-रे एवं सीटी-स्कैन किया गया है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी है।
ये भी पढे: नक्सल विरोधी अभियान में एक जवान की मौत, हुआ LED ब्लास्ट