NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
दिल्ली नगर निगम को लेकर भाजपा का रोड शो, भाजपा ने “आप” को फेक आदमी पार्टी

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आक्रामक रुख में दिख रही है। भाजपा के द्वारा शहीद भगत सिंह से चिराग दिल्ली तक विजय संकल्प रोड शो में आयोजित किया गया। इस रोड शो में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए। इस रोड शो भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं भी शामिल हुए। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने रोड शो में शामिल हुए। बता दें, 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम को लेकर मतदान होना है। मतगणना 7 दिसंबर को होगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रोड शो के दौरान कहा, “भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं जिससे दिल्ली के लोगों को समझा सकें कि कैसे आम आदमी पार्टी ने लोगों को ठगा है। यह आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि फेक आदमी पार्टी है। जब यह आए थे इन्होंने कहा था कि यह यमुना साफ करेंगे, दिल्ली को लंडन बनाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “यह जो ढकोसले वाली पार्टी है उससे दिल्ली को बचाना है।यह वही लोग हैं जो चुनाव से पहले फटी चपलें,बिना बटन की कमीज, छेद वाला मफलर पहनते थे और आज कारवां लेकर, गुजरात में प्राइवेट जेट से जाते हैं। यह पूरे देश के मात्र एक मुख्यमंत्री जिनके पास न कोई विभाग न मंत्रालय है।”

बता दें, दिल्ली नगर निगम में पिछले 17 सालों से भाजपा का कब्जा है। हालांकि इस साल आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई दिख रही है। भाजपा सत्येंद्र जैन को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। सत्येंद्र जैन का तिहार जेल का एक वीडियो आने के बाद भाजपा अधिक हमलावर हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर मुख्य मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया है। कुल मिलाकर जमकर दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।