आधार से वोटर कार्ड लिंक करने पर कांग्रेस नेता पहुँचे न्यायालय, कल होगी सुनवाई

आधार कार्ड को वोटरकार्ड से लिंक करना अनिवार्य करने पर अब नई रार खड़ी हो गई है। कांग्रेस नेता रणदीप आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना अनिवार्य करने पर सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुप्रीम कोर्ट में इस कानून को चुनौती दी है।
सुप्रीम कोर्ट में कल इस पर सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़े कानून को चुनौती दी है। साथ ही इसे रद्द करने की मांग की है। उनकी याचिका पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच सोमवार का सुनवाई करेगी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपनी याचिका में आधार और वोटर आईडी को आपस में लिंक करने को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया। उन्होंने इसे अनिवार्य बनाने वाले केन्द्र सरकार के कानून को संविधान के विपरीत बताया है और इसे रद्द करने की मांग की है।
गौरतलब है कि आधार और वोटर आईडी को लिंक करने का लगभग सभी विपक्षी दल लगातार विरोध कर रह हैं। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में इसे लेकर अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराया है। विपक्षी दलों का कहना है कि आधार व्यवस्था में कई खामियां हैं और ऐसे में अगर वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक किया जाता है तो इसका नुकसान गरीब मतदाताओं को होगा। कांग्रेस के अलावा डीएमके, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और बसपा ने भी आधार से वोटर आईडी लिंक कराने का पुरजोर विरोध किया है।