ताइवान के आसमान पर फिर मंडराए ड्रैगन के फाइटर प्लेन्स, US सांसदों के दौरे से भड़का चीन

नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़का चीन अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अमेरिकी सांसदों का दल वहां पहुंच गया है। इस बात से गुस्साए ड्रैगन ने ताइवान के और ज्यादा करीब सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी हाल ही में ताइवान पहुंचीं थीं। साथ ही उसकी सीमा के आसपास खूब सैन्य अभ्यास किया गया था। गौरतलब है कि ताइवान पर अमेरिका के हस्तक्षेप को चीन अपनी संप्रभुता में हस्तक्षेप के तौर पर देखता है। सीनेटर ईडी मार्की के नेतृत्व में पांच अमेरिकी सांसदों का एक दल रविवार को गैरघोषित दौरे पर ताइपे पहुंचा।

कई चीनी विमानों ने भरी उड़ान

नैंसी के दौरे के बाद यह दूसरा उच्च स्तरीय ग्रुप ताइवान पहुंचा है। इसके बाद चीन ने ताइवान की हवाई सीमा में जमकर अतिक्रमण किया था। गौरतलब है कि नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीनी सेना ने बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागी थीं। इसके अलावा जेट और वॉरशिप्स भी तैनात की गई थीं। ताइवान न्यूज डॉट कॉम के मुताबिक कम से कम 22 चीनी मिलिट्री एयरक्राफ्ट, छह नेवी के जहाज और 10 वॉरप्लेन्स ने मीडियन लाइन क्रॉस की थी और ताइवान के आसमान पर मंडराए थे।

ताइवानी नेताओं को चेतावनी

चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ईस्टर्न थिएटर कमांड के मुताबिक उसने सोमवार को ताइवान की समुद्री और हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास किया है। इस बयान में यह भी कहा गया है कि इस सैन्य अभ्यास के जरिए क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे ताइवान और अमेरिका को कड़ा संदेश दिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वैंग वेनबिन ने सोमवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अमेरिका वन-चाइना प्रिंसिपल को चुनौती दे रहा है। वहीं चीन के ताइवान अफेयर्स ऑफिस ने ताइवानी नेताओं को अलग से चेतावनी दी है कि उन्हें इसके लिए बुरी तरह से सजा दी जाएगी।

लोकप्रिय

असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

असम के गवर्नर श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी, मुख्यमंत्री भाई हेमंत बिस्वा सरमा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सदस्य अश्विनी वैष्णव जी, सर्बानंद सोनोवाल...

महासागरों की स्थिति में सुधार के लिए सामूहिक कार्रवाई और बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता (जनभागीदारी) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान आयोजित किए...

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए देश...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आज चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पथ...

स्थिरता और क्षमता ने भारत का सम्मान बढाया है: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री

संवहनीय और सर्वोत्‍कृष्‍ट खनन प्रौद्योगिकी समय की आवश्यकता है, इसके लिए स्टार्ट-अप जरूरी: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद...
NewsExpress