बुधवार, मार्च 29, 2023

भाजपा के लिए उपचुनाव में प्रचार करेंगे मोदी के हनुमान, संजय जायसवाल ने किया एलान

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है। चिराग पासवान को अब भाजपा ने अपने साथ कर लिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की है। चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। जिसके बाद अब विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अब भाजपा के साथ आकर चुनावी मैदान में हुंकार भरेंगे। इसकी पुष्टि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को गोपालगंज जाएंगे और भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं या अलग, इसका जवाब भी संजय जायसवाल ने दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल हमेसा शुरू से साथ हैं।

संजय जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ दिया है। और जो भी दल शुरू से अबतक एनडीए के साथ हैं वो सभी चुनाव प्रचार भी करेंगे। बताया कि एनडीए के सभी नेता एकजुट हैं और जाकर प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, ऐसा दावा संजय जायसवाल ने किया। बता दें कि चिराग पासवान से भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दूरी बना ली थी। चिराग पासवान 31 अक्टूबर को मोकामा तो 1 नवंबर को गोपालगंज जाकर प्रचार करेंगे।

लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में बड़ी टूट हुई थी और पशुपति पारस का एक अलग खेमा बना था। जो अभी भी एनडीए के साथ है। वहीं अब चिराग पासवान व भाजपा के एकसाथ आने से पशुपति पारस की पार्टी लोजपा(राष्ट्रीय) की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें रहेंगी। दोनों ही खेमों में विभेद के बाद से ही काफी तानातानी देखी जाती रही है। वहीं अब चिराग पासवान को साथ लेकर भाजपा महागठबंधन पर अधिक हमलावर दिख सकती है।

लोकप्रिय

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री...

मुंबई में 28 मार्च, 2023 को आयोजित हो रही पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक के दौरान जी20 व्यापार वित्त सहयोग...

भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक 28 से 30 मार्च, 2023 तक मुंबई में आयोजित...

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 31,000 से अधिक रोजगार जुटाए जाने से ग्रामीण रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा

ग्रामीण रोजगार को अधिक बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय 19 कैप्टिव नियोक्ताओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रहा है,...

केंद्र सरकार ने तुअर दाल के भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए समिति का गठन किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने अपर सचिव निधि खरे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य सरकारों के साथ मिलकर...
NewsExpress