पीएम मोदी का जन्मदिन आज, बधाइयों का लगा तांता

पीएम नरेंद्र मोदी अपनी 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करके पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे. मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए.’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है. गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्रसुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से उन्होंने मां भारती को पुनः सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है. यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है. एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है.’
त्याग, समर्पण और राष्ट्र प्रथम…#HappyBdayModiji pic.twitter.com/S9D6s70E3m
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें. मोदीजी ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है. जनता से जुड़ाव, जनता से संवाद और देश की नब्ज पर मजबूत पकड़ उन्हें भारत के मन और जन से जोड़ती है. वह भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर ले जाएं, यही शुभकामना है.’
आज प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मदिवस के अवसर पर कई तरह के आयोजन और कार्यक्रम देश भर में हो रहे हैं। मानवता की सेवा और रक्षा की दृष्टि से रक्तदान बहुत महत्वपूर्ण है। आज #RaktdaanAmritMahotsav की शुरुआत होने जा रही है। सभी से पुनः आग्रह करता हूं कि इस अभियान में ज़रूर हिस्सा लें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2022
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो व हम पुनः विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामना है.’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो व हम पुनः विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएँ। #HappyBdayModiJi pic.twitter.com/Y1tr7WEGP8
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 17, 2022