नौकरी माँगने आये युवा पर पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज, पटना ADM का क्रूर चेहरा आया सामने

बिहार से आज भयावह व विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। राजधानी पटना में शिक्षक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। यह प्रदर्शन CTET और BTET पास कर चुके अभ्यर्थी कर रहे थे। इस दौरान पटना के ADM केके सिंह का क्रूर चेहरा सामने आया है। एक वीडियो में ADM साहब प्रदर्शनकारी युवा को बेसुध होकर डंडे से मार रहे रहे है। युवा के हाथ में तिरंगा झंडा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे तिरंगा का अपमान बता रहे हैं। हालांकि अबतक सरकार के तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
भाजपा ने बोला सरकार पर साधा निशाना
भाजपा ने प्रदर्शनकारी युवा को पुलिस के द्वारा बर्बर तरीके से मारे जाने वाला वीडियो ट्वीट करके लिखा, “ये सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है, ये सरकार बहरी है क्या, कारतूस दागने वाले को कलम का रहनुमा बना दिया, इन्हें कुर्सी पर बैठे रहने की बीमारी है, पकड़कर बिठा दो, बैसाखियों के बल चलती है, लंगड़ी है। एक के लिए शौक है, एक के लिए मौज है और जनता के लिए मजबूरी है।”
https://twitter.com/BJP4Bihar/status/1561644353244004353?t=lVAWvfhZlSgWu18ZT-cGjQ&s=19
अमित मालवीय ने कहा, सरकार का यह है असली चेहरा
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करके नीतीश-तेजस्वी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “20 लाख नौकरियाँ देने की बात करने वाले नीतीश कुमार की पुलिस ने पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी को अमानवीय तरीके से मारा। बिहार की सरकार और उसके अधिकारी ने न सिर्फ शिक्षक के चेहरा को लहूलुहान कर दिया बल्कि तिरंगे का भी अपमान किया। यही है जेडीयू-राजद सरकार का असली चेहरा।”
https://twitter.com/amitmalviya/status/1561648918995542016?t=HeMG6_jzZKQW8gB-IVZECg&s=19
मीडिया से भी किया गया अभद्रता
इसी प्रदर्शन में प्रशासन के द्वारा मीडिया से भी मारपीट किया गया। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने वीडियो ट्वीट करके लिखा कि, “A.D.M. के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मिडिया बन्धुओं से अभद्रता साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया। इनको बर्खास्त किया जाना चाहिए। इनके जैसे अधिकारी पावर और पोजिशन का गलत फायदा उठाते हैं।” इस ट्वीट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री दफ़्तर को भी टैग किया गया है।
“https://twitter.com/ashwinravi435/status/1561654579363725312?t=Phf_QvweZGw0EOn9b-cG5w&s=१९