हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान का एलान, लगातार दोबारा सत्ता में नहीं आई है कोई पार्टी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनावी तारीख की घोषणा किया है। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान होना है। चुनाव को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। मतदान 12 नवंबर को होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होना है। वहीं चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दिया गया है। साथ ही चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव को लेकर कई अहम बात बताई है। बता दें, हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट हैं। वर्तमान में भाजपा के पास अभी 45 और कांग्रेस के पास 20 सीटें है।
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक चरण में मतदान। 12 नवंबर को वोटिंग। 8 दिसंबर को काउंटिंग pic.twitter.com/Qx3Qb66LW6
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) October 14, 2022
भाजपा-कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर
हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। भाजपा दोबारा सत्ता में आने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस सत्ता में आना चाहती है। हालांकि एक आंकड़े के अनुसार 1985 के बाद कोई भी राजनीतिक दल लगातार दोबारा सत्ता में नहीं आ पाई है। 1985 में भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई थी लेकिन उसके बाद कभी कोई पार्टी पाँच वर्ष पूरे करके दोबारा सत्ता में नहीं आ पाई है। हालांकि ऐसा ही आंकड़ा उत्तराखंड में भी था लेकिन भाजपा ने वहाँ लगातार दूसरी बार सरकार बना कर सभी भ्रम को तोड़ दिया था। इसीलिए हिमाचल प्रदेश को लेकर भाजपा की आशाएं बढ़ी हुई है।
कांग्रेस सत्ता का वनवास खत्म करने की जुगत में
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अधिक सक्रिय नहीं दिख रही थी। लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया है। साथ ही उन्होंने चुनावी अभियान की भी शुरुआत किया है। आज ही दिल्ली में हिमाचल प्रदेश चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है। हालांकि कांग्रेस के अंदरखाने चुनाव को लेकर हौसला बढ़ा हुआ है। इसका कारण यह है कि पिछले तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज किया था। वहीं हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।