क्या कांग्रेस बचा पाएगी पुडुचेरी में अपनी सरकार, जानिए पूरा सियासी गणित

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सियासी उथल -पुथल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया, जिससे कि कांग्रेस की सरकार जिसका नेतृत्व वी कुमार स्वामी कर रहे हैं, अल्पमत में आ गई है। बात यहीं पर नहीं थमी, कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने के तुरंत बाद उपराज्यपाल किरण बेदी को भी वहां से हटा लिया गया, इससे इस बात का अंदेशा ;लगाया जा रहा है कि मिशन कमल के तहत भाजपा यहाँ भी सरकार बना सकती है। भाजपा ने पहले भी कई राज्यों में इस तरीके से सरकार बनाई है।
इधर, जॉन कुमार वर्ष 2019 के उपचुनाव में कामकाज नगर सीट से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। जॉन कुमार मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से करीबी माने जाते थे। उपचुनाव में टिकट दिलाने में मुख्यमंत्री ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में जॉन कुमार का इस्तीफा नारायणसामी के लिए झटका है। कांग्रेस के अब तक चार विधायक सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। अब कांग्रेस और भाजपा में एक-दूसरे के विधायकों को तोड़ने की होड़ लगने की संभावना ज्यादा है।
क्या कहती है सियासी गणित
2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी। उसके डीएमके के तीन विधायक और एक निर्दलीय विधायक की मदद से सरकार बना ली थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के विधायकों का इस्तीफा देना लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में पार्टी के चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि कांग्रेस विधायक एन धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में पार्टी के पास सिर्फ दस विधायक हैं। दूसरी तरफ, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के पास सात, एआईडीएमके के पास चार और उपराज्यपाल की तरफ से विधानसभा में नामित भाजपा के तीन विधायक हैं। इस तरह विपक्ष और सरकार दोनों के पास 14-14 विधायक हैं। इस बीच, कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले नमसिवम और थेप्पेनथान भाजपा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले मल्लादी कृष्णा राव और ए जॉनकुमार भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढे: IRDAI ट्वीटर ने इंडिया में जारी किया नया वॉयस DMs फीचर, आप भेज सकते हैं ऑडियो मैसेज